29 नवंबर 2014 - 05:24
जनता और फ़ौज के बीच गठबंधन से दाइश को समाप्त किया जा सकता है।

इराकी प्रधानमंत्री हैदर-अल-एबादी ने इलाक़े के मुस्लिम देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने पर ताकीद की है।

अहले बैत (अ) समाचार एजंसी अबना की रिपोर्टके अनुसार इराकी प्रधानमंत्री हैदर-अल-एबादी ने इलाक़े के मुस्लिम देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने पर ताकीद की है। इराकी प्रधानमंत्री ने आज लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि इराक क्षेत्र के सभी देशों के साथ रणनीतिक संबंधों की निरंतरता जारी रखते हुए विरोधी देशों के साथ सहयोग करने की कोशिश करेगा। हैदर-अल-एबादी ने कहा कि जब तक क्षेत्र के देश सभी क्षेत्रों में संयुक्त हितों के आधार पर एक दूसरे के साथ एकमत नहीं रहेंगे तब तक विकास नहीं कर सकते। इराकी प्रधानमंत्री ने अपने साक्षात्कार के दूसरे भाग में कहा कि दाइश आतंकवादी गिरोह के कब्जे से कुछ इराकी शहरों की स्वतंत्रता से यह साबित हो गया कि जनता और फ़ौज के बीच गठबंधन से इस गिरोह को खत्म किया जा सकता है।